कालाढूंगी पुलिस ने कच्ची शराब व उपकरणों के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पलडिया खत्ता जंगल वन क्षेत्र में कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी हरसान थाना बाजपुर को अवैध कच्ची शराब बनाते समय मय शराब बनाने की भट्टी, कच्चा माल लहन 400 लीटर, कच्ची शराब 60 लीटर, ड्रम, पाईप, अन्य शराब बनाने के उपकरणो के साथ गिरफ्तार किया गया तथा इसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में उ0नि0 हरजीत सिंह राणा, का0 किशन नाथ, स्वरूप सिंह, रविन्द्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अगस्त 2026, गुरुवार | पूर्णिमा व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440