श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

खबर शेयर करें

कथा के प्रथम दिन ‘जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले’ भजन से झूमे श्रद्धालु

समाचार सच, कमोला/हल्द्वानी। यहां कमोला में आयोजित होने वाली संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गयी। भारी संख्या भक्त श्रद्धालु कथा स्थल से स्थानीय शिव मंदिर पहुंचे। यहां से कलश में गंगाजल भरकर कथा स्थल यज्ञ मंडप में पहुंचे। तद्पश्चात आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया और आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारम्भ किया गया।
प्रथम दिन पूज्य व्यास कपिल देव महाराज ने कथा की महिमा का वर्णन किया और गोकर्ण और धुंधकारी की कथा को विस्तार से सुनाया। इस मौके पर जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले भजन से जहां एक ओर पूरा वातारण भक्तिमय हो गया। वहीं दूसरी ओर भजन के मधुर वाणी से भक्त श्रद्धालु नृत्य व झूमने को मजबूर हो गये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान हरिकृष्ण बुडलाकोटी, पंडित नवीन चंद्र जोशी गुरू जी, मनोज पाठक, नीरज पलडिया, लाखन पाण्डे, मनोज तिवारी, कुणाल जोशी व रिशब पांडे सहित भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   74 दिन का इंतजार खत्म, अब सड़क पर उतरे लैब टेक्नीशियन! CM आवास कूच पर पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440