समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले का पीड़ित की मां को पता चलने पर उसने कनखल थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के पिता की मौत हो जाने के बाद 14 वर्ष पूर्व महिला ने आरोपित के साथ शादी कर ली थी। महिला की बेटी का लालन-पालन दोनों मिलकर कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार की देर शाम लड़की घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका सौतेला बाप घर पर आ गया। बताया जा रहा है कि लड़की को अकेला देखकर आरोपित ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मां के घर लौटने पर पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला अपनी पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से मेरठ का निवासी है, जो यहां काफी समय से रह रहा है।
Kalyugi father made minor daughter a victim of lust in Haridwar, accused arrested

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



