सरकार के लिए कामधेनु बनी मदिरा से सांसत में जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे  अपनाये जा रहे हैं। जिसके तहत लॉक डाउन-3 चल रहा है। संक्रमण के मामले भी लगातार प्रकाश में आते जा रहे हैं। ऐसे में छोटी सी चूक इस महामारी को और विकराल रूप दे सकती है। ऐसा ही एक निर्णय सोमवार को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

जहां सरकार ने कामधेनु साबित होने वाली शराब की दुकानें खोलने का निर्णय ले लिया। वहीं यह निर्णय उल्टा पड़ता दिख रहा है। शराब की दुकानों में लोगों का हुजूम ऐसे उमड़ पड़ा। लोग स्वयं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए शराब लेने के लिए इस कदर उमड़ पड़े हैं, मानो शराब नहीं अमृत बंट ‌खरीदने जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइड लाईन की सरेआम धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। सामाजिक दूरी को दरकिनार कर शराब खरीदने के लिए जहां भीड़ लगी हुई है। वहीं तमाशबीनों की भीड़ भी कम नहीं दिखाई दी।

हल्द्वानी की नैनीताल रोड पूरी तरह लोगों से पटी नजर आ रही है। यहां वाहन तो दूर पैदल निकलना तक दूभर हो गया है। शराब की दुकानों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कुुछ पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है, लेकिन वह बढ़ती भीड़ के आगे भी बेबस नजर आ रहे हैं। लोग भी कोरोना संक्रमण को भूलकर शराब खरीद रहे हैं। एक आदमी कई-कई बोतल शराब खरीद रहा है। शराब का स्टॉक करने के लिए भी लोग शराब के ठेकों के आगे लाईनों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इससे शराब की अवैध बिक्री होने की संभावना भी बलवती होती दिख रही है। यदि शराब की दुकानों में भीड़ इस तरह ही रही तो कोरोना संक्रमण और फैलने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440