हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे कांवड़िए की वाहन की टक्कर से हुई मौत, कांवड़ियों ने किया हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे कावड़िए को श्यामपुर कांगड़ी में वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह जब बड़ा नंगला अमरोहा से प्रकाश अपने साथी सुधीर और एक अन्य के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा जल भरने आ रहे था। तभी श्यामपुर कांगड़ी के पास वह अपनी मोटरसाइकिल साइड में खड़ी कर आराम करने लगा। इसी बीच पीछे से आए मैक्स वाहन ने प्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक मौके से भाग निकला। कांवड़ियों ने इसको लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कावड़ियों को शांत कराया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 7 दिन बारिश का रेड अलर्ट जैसा माहौल! 13 से 19 जुलाई तक संभलकर निकलें, इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440