कारगिल शौर्य दिवस पर वीर सैनिकों को किया याद, शहीद स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 21 वां कारगिल शौर्य दिवस कोविड-19 लाकडाउन के चलते सादगी से मनाया गया। यहां नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी और सशस्त्र पुलिस जवानों ने शहीद सैनिकों के सम्मान मे सलामी दी। साथ ही दो मिनट का मौन रख कारगिल शहीद जवानों को याद किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने कहा कि कारगिल युद्व में उत्तराखण्ड के 75 जवान शहीद हुये थे, जिसमे से जनपद नैनीताल के पांच वीर जवानों ने कारगिल युद्व मे अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान बढाया। उन्हांेने कहा कि भारतीय सेना पूरी तत्परता और सजगता के साथ देश की सीमाओं पर सजग है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) श्री एसएस जंगपांगी ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की धरती है, लगभग प्रत्येेक परिवार से एक व्यक्ति सेना में है। कुमाऊं एवं गढवाल रेजीमेंट के वीर सेनानी हमारे गौरव है। उन्होने कहा कि भारतीय सेना के बलिदान एवं उनकी सेवाओ को कभी भुलाया नही जा सकता।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री आरएस धपोला ने कहा कि कारगिल विजय दिवस-शौर्य दिवस कारगिल युद्व के सभी नायकों, वीर शहीदों तथा देश की सीमा की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के सैनिकों के प्रति श्रद्वा,आभार एवं सम्मान की अभिव्यक्ति का विशेष दिन है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी विवेक राय, सेनि.कर्नल बीडी काण्डपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पराशर, उपनिदेशक सूचना योेगेश मिश्रा, बिमला चंद, दीप चन्द्र पाण्डे, ताराचन्द्र जोशी, एसएस रौतेला, नरेन्द्र सिह बोरा, कैलाश चन्द्र, शंकर सिह, जगतसिह बोरा, हरीश कुमार, हुकुम सिह कुंवर मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सावन की चतुर्दशी पर बने शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440