करवा चौथ 2024: अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है अगर करवा चौथ पर करें इन चीजों का दान

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। करवा चौथ के व्रत को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसदिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। करवा चौथ के दिन मुख्य रूप से करवा माता और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का एक अहम व्रत है, जो विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से रखा जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। यह व्रत पतिव्रता धर्म का प्रतीक है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को गहरा बनाता है।

करवा चौथ के व्रत को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसदिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। करवा चौथ के दिन मुख्य रूप से करवा माता और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि करवा चौथ के दिन किन चीजों का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

अन्न दान
करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन अन्न का दान करना चाहिए। क्योंकि महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत करती हैं। वहीं हिंदू धर्म में अन्न को देवता के रूप में माना जाता है। अन्न का दान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और व्रती को आशीर्वाद देते हैं। जो भी व्रती इस दिन अन्न का दान करते हैं उसके घर में अन्न का भंडार कभी खाली नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें -   38 साल… 4.80 लाख पौधे और अब 35 हजार का नया संकल्प! उत्तराखंड में प्राणवायु अभियान बना जनआंदोलन

लाल वस्त्र दान
इसके साथ ही इस दिन लाल वस्त्र का दान करना चाहिए। लाल वस्त्र सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के दिन लाल वस्त्र दान करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

दूध का दान
करवा चौथ के दिन दूध का दान करना भी अच्छा माना जाता है। दरअसल, दूध को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है और दूध देवताओं को भी अर्पित किया जाता है। करवा चौथ के दिन दूध का दान करने से व्रती को देवता का आशीर्वाद मिलता है और दूध को चंद्रमा का कारक भी माना जाता है। क्योंकि दूध का संबंध भी चंद्रमा से होता है। इसलिए दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और मन शांत रहता है। इसलिए करवा चौथ में चंद्रदेव की पूजा करने के बाद दूध का दान जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का '10 दिन का वार'! 5 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक हाई अलर्ट जारी

पान का दान
वहीं करवा चौथ के दिन पान का दान करना शुभ माना जाता है। पान का दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और साथ ही व्यक्ति को जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

काजल का दान
इस दिन काजल दान करने का भी विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि काजल का दान करने से नजरदोष से मुक्ति मिल जाती है। वहीं काजल का दान करने से राहु-केतु के दुष्प्रभाव भी दूर हो जाते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440