समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने डाक बंगला तिराहे के पास से एक सट्टेबाज को रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी अपने स्कूटर पर बैठ कर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार एक युवक काठगोदाम डाक बंगला तिराहे बाल संसार स्कूल के पार एक युवक अपने स्कूटर संख्या 01 ए.1151 पर बैठकर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई में उक्त युवक को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर निवासी नई बस्ती काठगोदाम बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी स्कूटी को सीज कर किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



