केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसाः एक्शन में सीएम धामी -सुरक्षा पर बड़ा आदेश, हर चूक पर सख्त कार्रवाई तय!

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। केदारनाथ-गौरीकुंड मार्ग पर हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने राज्य सरकार की नींद हराम कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के आदेश दिए हैं। Kedarnath helicopter accident:

सीएम निवास पर हुई वर्चुअल बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, आपदा प्रबंधन सचिव, युकाडा सीईओ, गढ़वाल आयुक्त सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम ने सख्त आदेश देते हुए कहा कि राज्य में होने वाली हर हेलीकॉप्टर सेवा पर सख्त सुरक्षा मापदंड लागू किए जाएंगे। हर चॉपर की तकनीकी जांच अनिवार्य रहेगी, साथ ही उड़ान भरने से पहले मौसम की सटीक जानकारी भी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में जुए के खिलाफ पुलिस का एक्शन, चार लोग गिरफ्तार; नकदी और ताश के पत्ते बरामद

जांच दल पहले की दुर्घटनाओं सहित नए हादसे की हर एक परत खोलने का काम करेगी। कौन जिम्मेदारी पर चूका, इसका तय किया जाएगा, साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की सिफ़ारिश भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 अक्टूबर 2026, शनिवार

संभावनाओं पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सुरक्षा व्यवस्था पर एक तकनीकी समिति गठित करने का आदेश दिया है, जो हर तकनीकी व सुरक्षा पक्ष की सूक्ष्म जांच कर एक स्टैंडार्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तय करेगी। ताकि भविष्य में कोई चूक न होने पाए।

मुख्यमंत्री ने साफ किया, राज्य की सुरक्षा सर्वाेपरि है। विशेषकर चारधाम यात्रा, आपदा प्रबंधन या इमरजेंसी सेवाओं ने साथ सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440