आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खटीमा पुलिस ने यहां दबिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवक के आत्महत्या मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खटीमा पुलिस ने यहां दबिश दी। लेकिन आरोपी के न मिलने पर पुलिस टीम को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस के अनुसार अलकनंदा कॉलोनी धानमिल निवासी विक्की उर्फ वितेंद्र गुप्ता ने खटीमा में रहने वाले प्रकाश चन्द्र को ब्याज पर 26 लाख दिये थे। आरोप है कि रकम न लौटने पर विक्की ने प्रकाश को प्रताड़ित किया। इस पर बीते दिनों प्रकाश ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में खटीमा पुलिस ने विक्की के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस पर बीती शाम खटीमा पुलिस आरोपी की तलाश में हल्द्वानी पहुंची और मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कांबोज के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इस पर खटीमा पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   यूरोप में चमका हल्द्वानी का सितारा: राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में दिखाया दम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440