समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार एंड एंटी करप्शन फोर्स के प्रदेश सचिव पद पर खुर्शीद आलम अंसारी को घोषित किया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार एन्ड एन्टी करप्शन फोर्स की एक बैठक बद्रीपुरा प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह रावत के ऑफिस में समपन्न हुई जिसमें कई मुद्दांे पर चर्चा हुई वहीं पर्यावरण को लेकर भी संगठन द्वारा निर्णय लिया कि वह वृक्षारोपण अभियान चलायेगा। इस अवसर पर खुर्शीद आलम अंसारी (भीमताल) को प्रदेश सचिव बनने पर बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई
बधाई देने वालों में राष्ट्रीय सचिव शारिफ खान, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा दीपा खत्री, जिला उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष हरीश लोधी, नगर सचिव दिनेश मंडल, नुमेरा खान, नगर अध्यक्ष दौलत सिंह सैनी, आदि लोग मौजूद थे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


