अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पास्को में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि किशोरी बरामद कर ली गई है। आरोपी पर अपहरण व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती 21 फरवरी को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसका कहना था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है। उसका खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगा है। इस मामले में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि किशोरी को नवाब अहमद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी दौगपुरी टाण्डा, स्वार, रामपुर के साथ देखा गया था। इस आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए एक टीम रामपुर भी भेजी गई। जहां पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। यहां लाने के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने किशोरी का बयान भी दर्ज किया है। जबकि आरोपी के खिलाफ अपहरण व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई बलवन्त कम्बोज, कांस्टेबल छोटे लाल, महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक शामिल रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकराकर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440