किसान आंदोलन : कांग्रेस ने दिया समर्थन, आठ दिसंबर को धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।  उत्तराखंड में कांग्रेस ने आठ दिसंबर को प्रस्तावित किसानों के बंद को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इस दिन कांग्रेसी सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कहा कि केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था। अभी तक भाजपा ने यह वादा पूरा नहीं किया है। किसान बढ़ती परेशानी के कारण आत्महत्या करने को विवश हैं। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर किसानों ने आठ दिसंबर के बंद का एलान किया है। कांग्रेस इस मांग का समर्थन करती है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पीसीसी की ओर से सभी पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आठ दिसंबर को सभी जिलों में कांग्रेस धरना, प्रदर्शन आदि के जरिए कृषि कानूनों का विरोध जताएगी और किसानों के आंदोलन का समर्थन करेगी। किसान आंदोलन को समर्थन देने से पहले कांग्रेस प्रदेेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता करन माहरा सहित पार्टी पदाधिकारियों से भी बात की।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440