किसानों की आय दो गुनी करने के लिए चलाया जायेगा किसान रेल योजना

खबर शेयर करें

बेहतर मार्केटिंग आधार संरचना तैयार किया जाय : सुबोध उनियाल

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में भारत सरकार की किसान रेल संचालन योजना के सम्बन्ध में बैठक की। किसानों की आय दो गुनी करने के लिए किसान रेल चलाया जायेगा। इस सम्बन्ध में बैठक में रेलवे विभाग एवं उघान विभाग के अधिकारियों एवं किसानों, व्यापरियों, तथा मण्डी समिति के सदस्यों को समीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। मंत्री सुबोध उनियाल ने बैठक में कहा कि किसनों की आय दो गुना करने के लिए किसानों को अधिक से अधिक सुविधांए प्रदान करते हुए बेहतर मार्केटिंग आधार संरचना तैयार किया जाय। विभिन्न राज्यों में लगने वाली किसान मण्डी में फल और सब्जी के परिवहन लागत में 50 प्रतिशत सब्सीडी केन्द्रिय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा रेलवे को दी जा रही है। यह राज्यों की मांग और आवश्यकतानुसार की गई है। इसके माध्यम से किसानों के उत्पाद जहाॅ से किसान उत्पाद को पैदा करता है, वहाॅ से देश के किसी कोने में रेल के माध्यम से उत्पाद भेज सकता है तथा अच्छी कीमत प्राप्त कर सकता है। इसमे रेल के प्रत्येक स्टाप पर, जहाॅ जिस स्टेशन पर आवश्यकता होगी रेल को रोका जा सकेगा। उत्तराखण्ड में उधान के क्षेत्र में सब्जी, फल, फूल का बडे स्तर पर उत्पादन किया जाता है। इसलिए इस नीति का उत्तराखण्ड के किसान को अप्रत्याशित लाभ पहुचेगा। इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड के मण्डी सचिवों को इसके मांग के सम्बन्ध में सर्वे करने के निर्देश दिये गये है। इस सर्वे से इस क्षेत्र में रेल संचालन की समय अवधि के अन्तराल के निर्धारण में मदद मिलेगी। इस अवसर पर निर्भय सिंह, एडिसनल डीआरएम मुरादाबाद तथा उद्यान विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440