समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 8 अगस्त 2026, शनिवार है। आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग है। आज का दिन धार्मिक कार्यों, रुके हुए कार्यों को पूरा करने, नई योजनाओं पर काम करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना गया है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल।
आज का पंचांग
तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी
वार: शनिवार
नक्षत्र: रोहिणी
सूर्योदय: प्रातः 5:42 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:57 बजे
राहुकाल: प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
विशेष: धार्मिक कार्यों, शुभ योजनाओं और लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
सभी 12 राशियों का राशिफल
♈ मेष
धनार्जन के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
♉ वृषभ
रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन
मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के साथ नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान पक्ष से राहत मिलेगी।
♋ कर्क
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह
कोई विशेष लाभ मिलने के योग हैं। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति संभव है। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए व्यर्थ का मानसिक तनाव न लें।
♎ तुला
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक
संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♑ मकर
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोई विशेष लाभ मिलने के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें। अधिकारियों से तनाव की स्थिति से बचने का प्रयास करें।
♒ कुम्भ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन
अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




