गर्मियों में चीटियों का कहर? जानिए आसान उपाय और पाएं राहत!

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही घरों में चींटियों का आतंक बढ़ जाता है। रसोई, बाथरूम और यहां तक कि बेडरूम में भी इनका आना आम समस्या बन जाती है। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, चींटियों को घर से दूर रखने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना जरूरी है। खाने-पीने की वस्तुओं को हमेशा ढक कर रखें और झूठे बर्तन तुरंत साफ करें। इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी बेहद कारगर साबित हो सकते हैंरू

नींबू और सिरका
नींबू का रस या सिरका पानी में मिलाकर स्प्रे करने से चींटियों की गंध पहचानने की क्षमता प्रभावित होती है और वे दूर रहती हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

दालचीनी और लौंग
जहां चींटियों का आना-जाना हो, वहां दालचीनी पाउडर या लौंग रखने से भी फायदा होता है।

चाक पाउडर
चाक में मौजूद कैल्शियम कार्बाेनेट चींटियों को रोकने में मदद करता है। घर के प्रवेश स्थलों पर चाक की लकीर खींचना असरदार उपाय है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही

बोरीक्स और चीनी का मिश्रण
बोरीक्स पाउडर और चीनी मिलाकर चींटियों के मार्ग पर रखने से वे इसे अपने बिल तक ले जाती हैं और धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।

अगर इन घरेलू उपायों से भी राहत नहीं मिलती है तो विशेषज्ञों की सलाह लेकर कीटनाशक सेवाओं का सहारा लेना चाहिए। गर्मियों में सतर्कता और नियमित सफाई से आप चींटियों के इस संकट से बच सकते हैं और अपने घर को सुरक्षित रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440