जानिए घर में पैसा रखने की खास टिप्स, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा आपका पैसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, आध्यात्म डेस्क। घर में पैसा रखने की खास टिप्स, धीरे-धीरे बढने लगेगा आपका पैसा तिजोरी में पैसों के साथ गोमती चक्र रखना चाहिए। गोमती चक्र महालक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, अतरू यह आपके पैसों में बरकत बनाए रखेगा।

  • तिजोरी पर महालक्ष्मी का फोटो लगाना चाहिए। फोटो में महालक्ष्मी बैठी हुए हो तो बहुत ही शुभ रहता है।

-कैश पैसा, गहनों एवं अन्य कीमती चीजों को उत्तर दिशा में किसी स्थान पर रखना बहुत शुभ फल देने वाला होता है। उत्तर दिशा में यदि पूजा स्थान भी हो तो यह स्थान सर्वाेत्तम होता है। धन को इस स्थान पर रखने से धन में तेजी से वृद्धि होने लगती है।

-इसमें एक अलग मत और भी है कुछ वास्तुशास्त्रियों के अनुसार नकद धन को उत्तर में रखना चाहिए और रत्न, आभूषण आदि दक्षिण में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि नकद धन हल्का होता है इसलिए इन्हें उत्तर दिशा में रखना वृद्धिदायक माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: चातुर्मास भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने का प्रतीक, करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा विशेष आशीर्वाद

-रत्न आभूषण में वजन होता है इसलिए इन्हें व्यवस्थित ढंग से ही रखा जाना चाहिए। इसके लिए तिजोरी या अलमारी की आवश्यकता होती है और ये काफी भारी होती है। इसलिए दक्षिण दिशा में तिजोरी या अलमारी रखकर उसमें आभूषण आदि रखना श्रेष्ठ समझा जाता है।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: शनिवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, क्या है पूजा मुहूर्त, जानें उपाय, विधि और भद्रा का समय

-तिजोरी में पैसों के साथ गोमती चक्र रखना चाहिए। गोमती चक्र महालक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, अतरू यह आपके पैसों में बरकत बनाए रखेगा।

-काफी लोगों के लिए नकद पैसा रखने के लिए अलग कमरा बनाना संभव नहीं है। इसलिए अपना धन उत्तर दिशा के कमरे में रखना चाहिए।

  • पीली कौडियां भी तिजोरी में पैसों के साथ रखी जा सकती है। यह भी
  • महालक्ष्मी की कृपा बढ़ाने में सहायक होती है।
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440