जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, इन दो दिन मौसम बिगड़ने के आसार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी होगी। बर्फबारी से आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं अन्य जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 फरवरी को मौसम बिगड़ा रहेगा और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार से अगले दो-तीन दिन बर्फबारी का क्रम तेज हो सकता है। 26 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं अन्य जनपदों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। जिससे मैदानी जिलों का तापमान बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   15 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शनिवार को पहाड़ों में काफी बर्फबारी हुई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शनिवार को दोपहर के बाद से लगातार बर्फबारी होती रही। हर्षिल घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी खूब बर्फबारी हुई है। जबकि निचले इलाकों में बूंदाबांदी हुई। यमुनोत्री धाम के साथ ही खरसाली गांव जानकी चट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में हिमपात हुआ। उधर पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी के चलते बंद हुआ तवाघाट-लिपुलेख राजमार्ग खोला नहीं जा सका। यह राजमार्ग भारत चीन सीमा को जोड़ता है। सड़क सीमा संगठन की टीम राजमार्ग से बर्फ हटाने के काम में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल की सुबह बजेगा ‘हर हर महादेव’ - केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित

विगत शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.4 न्यूनतम तापमान माईनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सबसे अधिक तापमान खटीमा में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440