जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, 2 मिनट में पढ़िए पूरी ख़बर…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटक धूप खिलने के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्तराखंड में पारा चढ़ता ही जा रहा है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में कुछ समय तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कुहासा छाने के आसार हैं।

फिलहाल अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। 17 और 18 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार को चटक धूप के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई,

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। आगे भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है। 17 और 18 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पहुंचने के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है और उंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के बाद 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। नई टिहरी में तापमान में वृद्धि होने के साथ अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440