जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, 2 मिनट में पढ़िए पूरी ख़बर…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से तीन-चार दिन खासी ठंड हुई, लेकिन अब मौसम शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने के कारण मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय जिलों में भी पारा चढ़ने के आसार हैं।

मार्च महीने की शुरूआत में ठंड झेल चुके लोगों को गर्मी सताएगी। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

8 मार्च तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड में तीन-चार दिन बारिश के बाद अब मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी भी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले चक्र का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को मनाई जाएगी जलझूलनी एकादशी

देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 19.9, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माईनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज का किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 7.1 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440