जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं की रहेगी ठिठुरन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। ऊंचाई वाले गांव बर्फ से लद गए वहीं भारी कई मार्ग बंद हैं और गांव का संपर्क भी कट गया है। जिस कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा रखी है। दिन के समय धूप और सुबह शाम ठिठुरन वाली ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि निचले इलाकों में चटक धूप खिली रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में 5 साल बाद पारा 6 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा है। देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में इन दोनों सामान्य न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी होने के कारण कड़ाके की ठंडी लौट आई है।

यह भी पढ़ें -   विपक्ष का रवैया आधी आबादी के साथ अन्याय: सांसद अजय भट्ट

ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया है। पहाड़ों में कहीं-कहीं पारे में 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य या उससे एक डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ने से स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे पहले वर्ष 2019 में देहरादून में न्यूनतम तापमान फरवरी के अंतिम सप्ताह में इतना कम दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें -   सीने और गले की जलन के मुख्य घरेलू उपाय

उत्तरकाशी की ऊंचाई वाले सीमांत क्षेत्रों में भी शनिवार की रात को जमकर बर्फबारी हुई थी। जिससे जनपद के लगभग 25 गांव बर्फ से पूरी तरह ढक गए हैं। गंगोत्री हाईवे गंगनानी से लेकर गंगोत्री तथा बंद है। जबकि गंगोत्री सहित कई गांव में बिजली पानी की सप्लाई भी ठप हो रखी है। बर्फबारी से फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह बर्फबारी भले ही मुसीबत भरी हो लेकिन खेती और बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440