जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, पहाड़ों से लेकर मैदान तक पाला पड़ने का येलो अलर्ट…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ से लेकर से लेकर मैदान तक धूप खिली रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। बर्फीली हवाएं चलने से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 25 और 26 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर प्रदेशभर में करेगी जनजागरण

बता दें कि लैंसडाउन में गुरुवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ हालांकि बर्फबारी बेहद कम हुई। बर्फ बहुत ज्यादा देर नहीं टिकी लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। यहां तापमान 10 डिग्री से गिरकर माइनस 1 डिग्री तक पहुंच गया।दिन के समय चटक धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है। गुरुवार को हल्के बादलों की बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। जबकि मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रही। पिछले दिनों हुई बर्फबारी से चारों धामों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से लकदक हो रखे हैं। कई स्थानों पर भारी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हैं, जिनको खोलने का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   NEET Re-Exam के लिए उत्तराखंड तैयार, 53 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.7 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस सर्च किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 12.4 और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440