जानिए, वाहन स्वामियों ने क्यों किया आरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौला खनन से जुड़े वाहन स्वामियों को फिटनेस व इंश्योरेंस में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस लेकर उन्होंने बुधवार को आरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही आरटीओ को ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान वाहन स्वामियों का कहना था कि आरटीओ कार्यालय में बाहरी राज्यों से एनओसी लेकर यहां संचालित होने वाले खनन वाहनों की फिटनेस व इंश्योरेंस में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय के कर्मचाघ्री उनसे इन कामों के लिए इंकार कर दे रहे हैं। जिसके चलते जहां उन्हें समय की हानि हो रही है। वहीं फिटेनस व इंश्योरेंस न होने के चलते उनकी रोजी-रोटी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरटीओ को ज्ञापन सौंप हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में दो आरआई की तैनाती करने, चालान के नाम पर गौला वाहन स्वामियों का उत्पीडऩ बंद करने जैसी मांगें उठाई। इस दौरान आरटीओ राजीव मेहरा ने वाहन स्वामियों को समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। आरटीओ ने बताया कि बाहरी राज्य वाले कुछ वाहनों की फिटनेस व इंश्योरेंस को लेकर दिक्कत आ रही है। कुछ राज्यों में कंप्यूटरीकरण का कार्य चल रहा है, इस वजह से यह दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि फिटनेस वाली समस्या का समाधान कर लिया गया है लेकिन इंश्योरेंस में अभी दिक्कत है। इस संबंध में मुख्यालय को अवगत कराया जा रहा है जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश नागिला, दीपक बचखेती, मनजीत सिंह, नफीस खान, अशोक, पूरन चंद्र पांडे, रमेश चंदोला, दिनेश पांडे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440