कोविड केयर सेंटर बनाएगा वन विभाग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से वन विभाग के कार्मिक भी जूझ रहे हैं। कहीं अस्पतालों में बेड न मिलने की समस्या आ रही तो कहीं आइसोलेशन के लिए जगह की। इस सबको देखते हुए वन विभाग अब राज्य में विभिन्न स्थानों पर अस्थायी कोविड केयर सेंटर बनाएगा।

देहरादून में चंद्रबनी स्थित विभाग के ट्रांजिट हास्टल से इसकी शुरुआत की गई है। वन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक भरतरी ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 कमरों के चंद्रबनी ट्रांजिट हास्टल में बनाए गए अस्थायी कोविड केयर सेंटर में आक्सीजन, कोविड से बचाव के मद्देनजर जरूरी दवाएं और भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इसी तरह के कोविड केयर सेंटर हल्द्वानी, रामनगर व कोटद्वार में भी स्थापित किए जाएंगे। कोरोना संक्रमित होने पर वनकर्मी इनका उपयोग आइसोलेशन के लिए कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के पश्चात वन विभाग के कार्मिकों को आ रही दिक्कतों को दूर करने के मद्देनजर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक भरतरी ने वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों को संयोजक नामित किया है। इनमें वन संरक्षक एनएन पांडे (पौड़ी), अमित वर्मा (देहरादून), अखिलेश तिवारी (कोटद्वार), राहुल (रामनगर), जीसी जोशी (हल्द्वानी) व कुबेर सिंह बिष्ट (नैनीताल) शामिल हैं। सभी से अपेक्षा की है कि वे जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर रोगियों को उपचार के लिए एंबुलेंस, आक्सीजन की आपूर्ति, अस्पतालों में बेड व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड लोअर PCS-2024 का रिजल्ट जारी, जसमीत कौर ने हासिल किया पहला स्थान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440