समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में और अधिक छूट के साथ लागू कोविड कर्फ्यू को 29 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। बढ़ाये के कोविड कर्फ्यू में इस बार बाजार को पांच दिन खोले जाने का फैसला हुआ है। जबकि होटलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गई है। वहीं, सरकारी कार्यालय भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। उक्त् जानकारी रविवार को सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी हैं।
आपको बता दें कि राज्य में जारी कोविड कर्फ्यू की अवधि 22 जून को सुबह 6 बजे समाप्त होगी। सरकारी आकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के केसों में काफी कमी आ गयी है। सरकार कर्फ्यू की अवधि को सप्ताह भर के लिये बढ़ाने का फैसला लेते हुए राज्य में और स्थिति सही करना चाहती है।
आपको बता दें कि राज्य में कर्फ्यू में भी ढील देने की मांग लगातार उठ रही है। हालांकि, सरकार फिलहाल कर्फ्यू हटाने के मूड में नहीं है, लेकिन इसमें अधिक रियायत दी गई है। इस कड़ी में बाजारों को हफ्ते में पांच दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खोलने की छूट दी गई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


