नैनीताल जिले में 4 मई से अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू, पूर्व की भांति ही रहेगी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पाबंदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में 4 मई से अग्रिम आदेश तक जारी कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। यानि जनपद में 3 मई तक जो कोविड-19 कर्फ्यू लगाया है उसको अग्रिम आदेशों तक विस्तारित कर दिया गया है। उक्त आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने बताया है कि 27 अप्रैल से तीन मई की सुबह तक नैनीताल जिले में लगाया गया कोविड कर्फ्यू अभी समाप्त नहीं होगा और अग्रिम आदेश तक पुरानी स्थिति बरकरार रहेगी। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा 27 अप्रैल को जिले में कोविड कर्फ्य लागू किया गया था। पूर्व में यह आदेश हल्द्वानी, रामनगर व लालकुआं के निकाय क्षेत्र तक सीमित था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विगत 30 अप्रैल को नया आदेश जारी कर ओखलकांडा ब्लॉक को छोड़ अन्य सभी इलाके भी कोविड कर्फ्यू के लागू कर दिया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः गंभीर बीमारी बताकर ट्रांसफर मांगने वालों पर सख्त होगी कार्रवाई, मेडिकल बोर्ड करेगा जांच- स्वास्थ्य मंत्री

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440