यहां मिलेगी मात्र 5 रुपये में कोविड की एक सप्ताह की दवाइयाँ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीम थालसेवा द्वारा बीपीएल परिवारों को कोविड दवाइयाँ मात्र 5 रुपये में उपलब्ध कराई जाएंगी। उक्त जानकारी देते हुए टीम लिटिल मिरेकल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि संस्था उपचार सेवा के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को कोविड दवाईयाँ मात्र 5 रुपये में मुहैया कराएंगी। जिसके लिए डॉक्टर की पर्ची, बीपीएल कार्ड व आधार कार्ड दिखाना जरूरी होगा। एक हफ्ते की दवाई सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के पास रुद्राक्ष मेडिकल से मात्र 5 रुपये में मिलेंगी। उमंग ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों को थालसेवा के अंतर्गत खाने की सेवा तो करती ही हैं, साथ ही उपचार सेवा से जरूरतमंदों का इलाज भी करवाती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440