समाचार सच, हल्द्वानी। कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो पेटी शराब बरामद हुई है। एसओ मुखानी दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लामाचौड़ पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस होटल, रेस्टोरेंटों में चैकिंग भी कर रही थी। इसी दौरान भगवानपुर पोस्ट हरिपुर नायक में रहने वाला गणेश चंद्र आर्या पुत्र गोविंद को पुलिस ने 2 पेटी गुलाब मार्का शराब के साथ धर दबोचा। उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीम में लामाचौड़़ चौकी प्रभारी महेन्द्र राज सिंह, कां. हरीश सिंह बिष्ट, अचला गठिया शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



