समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने लैब कलेक्शन सेंटर पर सैंपल फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। बताया जाता है कि जजफार्म निवासी हिमांशु जोशी की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट 25 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिन्हें चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटीन किया गया। इसके बाद हिमांशु ने परिवार की सुरक्षा व कोविड के मद्देनजर अपने साथ-साथ अपने दो पुत्रों के आरटीपीसीआर सैंपल लेने के लिए तिकोनिया स्थित काइन्ड पैथ लैब से संपर्क साधा गया। जिस पर लैब से त्रिभुवन थापा नामक सख्श ने सैंपल कलेक्शन के लिए एजेंट नितिश को उसके घर भेजा। जो सैंपल भी ले गया। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोविड रिपोर्ट नहीं दी गई। इस पर जब उन्होंने लैब के प्रबंधक विकास से जानकारी ली तो पता चला कि सैंपल लैब में पहुंचा ही नहीं है। आरोप है कि लैब कलेक्शन सेंटर द्वारा उनके सैंपल फेंक दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लैब प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












