एसटीएच में बेडो की कमी, भटक रहे मरीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसटीएच में बेडो की कमी के चलते मरीजों को अन्य अस्पतालों का रूख करना पड़ रहा हैं। वैसे तो मिनी स्टेडियम में 150 बेडो का मिनी कोविड सेन्टर बनाया है। लेकिन वहां पर ऑक्सीजन ना हो पाने के कारण वह अभी चालू नहीं हो पाया है। जबकि एसटीएच में रविवार दोपहर तक 21 और संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि कई संक्रमितों का ईलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण दिन पर दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के चलते अस्पतालों में भी मारामारी मची हुई है। संक्रमितों को बेड न मिलने के चलते एक से दूूसरे अस्पताल भटकना पड़ रहा है। मृत्यु दर रोकना भी स्वास्थ्य विभाग के सामने कड़ी चुनौती बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद मृत्युदर में कमी नहीं आ पा रही है। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण जोशी के अनुसार रविवार की दोपहर तक अस्पताल में 443 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। जबकि दोपहर तक अस्पताल में भर्ती 21 और संक्रमितों की मौत हुई है। भर्ती मरीजों में से 150 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसमें से 60 की हालत बहुत ही गंभीर है।

यह भी पढ़ें -   बेरीनाग के दो युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, राजकुमार बने उप शिक्षा अधिकारी और विनोद बने राज्य कर अधिकारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440