लाखी राम जोशी भाजपा से निलम्बित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया है। साथ ही श्री जोशी को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र के सम्बंध में की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत उन्हें नोटिस दे कर उन्हें सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है। उत्तर न मिलने अथवा उनका उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से है। अतः किसी भी कार्यकर्त्ता को चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, को अनुशासन हीनता के मामले में कोई रियायत नहीं दी जा सकती। यदि किसी के मन में कोई विषय है तो वे सीधा उनसे कहें। वे उस विषय को उचित स्तर पर ले जाएँगे। लेकिन अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440