भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों की हड़प ली नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला प्रकाश में आया है। जालसाजों ने एक व्यक्ति से लाखों की नगदी हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रेलवे बाजार निवासी संजेश गोयल पुत्र सुरेश गोयल ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी प्रोपर्टी डीलर अतुल शर्मा से हुई। जनवरी माह में अतुल शर्मा ने उसे फोन कर यह कहा कि मिलक रामपुर के सिमरिया गांव में उसके परिचित विजय गुप्ता ने जमीन खरीदनी है। यदि वह उनका साथ दे तो सौदा आसानी से हो जायेगा। इस पर वह अतुल की बातों में आ गया। इस बीच अतुल ने सिमरिया रामपुर के निजामुद्दीन को भूमि स्वामी बताकर उसकी मुलाकात कराई और भूमि का सौदा एक करोड़ 50 लाख में तय किया गया। इसके बाद 5 फरवरी को अतुल शर्मा ने उससे यहघ् कहा कि भूमि का सौदा होना है। इसके लिए उसने बिलासपुर निवासी चांद के हाथ 11 लाख की रकम भेजी है। सौदा पक्का करने के लिए 15 लाख भूमि स्वामी को 15 लाख देने हैं। इसलिए वह दो लाख लेकर रामपुर पहुंच जाये। जहां उसने दो लाख की रकम घ्कथित भूमि स्वामी निजामुद्दीन को सौंप दी। इसके बाद स्टॉम्प पेपर में उक्त लोगों ने चालाकी से जमीन का सौदा तय कर लिया। धोखाधड़ी का पता लगने पर उसने एसएसपी नैनीताल व रामपुर को डाक से शिकायती पत्र भेज कार्यवाही की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली निवासी अतुल शर्मा, विजय गुप्ता, बिलासपुर निवासी तारिक, चांद, वसीम खां व सिमरिया मिलक निवासी निजामुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440