झांसा देकर दंपत्ति से हड़पे लाखों के जेवरात, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दंपत्ति को झांसा देकर लाखों के जेवरात हड़प लिए गए। पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस की शरण ली है। तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ढ़ाली लाईन, बिन्दुखत्ता निवासी जितेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार वर्ष 2016-17 में उसका परिवार जजी के पास किराये में रहता था। जहां उसकी पत्नी की बचपन की सहेली पारूल अग्रवाल व उसके पति विवेक का आना-जाना लगा रहता था। फरवरी 2017 में पारूल ने रिश्तेदारी में शादी में जाने की बात कहकर उसकी पत्नी से 8 तोले का सोने का हार, 6 तोले के 4 कंगन, 2 तोले की नथ ले ली गई। साथ ही उसे यह कहा गया कि वापस लौटने पर उसे वापस कर देगी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसे यह बताया गया कि उसने उक्त जेवरात अपनी मां शशि अग्रवाल से कहकर बैंक लॉकर में रखा दिये हैं। जरूरत पर उन्हें लौटा दिया जाएगा। इसके लिए उसने चोरी-चकारी का डर दिखाया गया और लॉकर में जेवरात सुरक्षित बताए गए। इस बीच पारूल व उसकी सास अर्चना अग्रवाल ने उसकी पत्नी के पहने हुए जेवरात 55 ग्राम का मंगलसूत्र, 4 तोले के 4 कंगन भी उतरवा कर पारूल की मां को दे दिये। इसके कुछ समय बाद जब जेवरात की मांग की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर पारूल के घर जाने पर बताया गया कि जेवरात ढ़ाई लाख में गिरवी रखे गये हैं। कुछ समय बाद छुड़वा लिए जाएंगे। इसके लिए नवम्बर 2019 का समय दिया गया। इस पर उसकी पत्नी ने से ढ़ाई लाख भी जेवरात छुड़ाने के लिए पारूल को दे दिये। लेकिन इसके बाद से न तो नगदी वापस की गई और न ही उन्हें जेवरात लौटाए गए हैं। जेवरात की कीमत साढ़े 12 लाख बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पारुल, उसके पति विवेक, सास अर्चना व मां शशि अग्रवाल निवासी बद्रीपुरा के खिलाफ अमानत में खयानत, षडयंत्र, धोखाधड़ी व जासलाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   २० जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440