ब्राह्मण उत्थान महासभा का लालकुआं पुलिस के प्रति आक्रोश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ब्राह्मण उत्थान महासभा ने लालकुआं पुलिस द्वारा अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही न करने पर आक्रोश जताया है। महासभा ने कहा कि इस मामले को राजनीति रूप देने की कोशिश की जा रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ब्राह्मण उत्थान महासभा के मुखानी स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में बिन्दुखत्ता प्रकरण को लेकर विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि विगत दिनों बिन्दुखत्ता के राजीव नगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का प्रकरण सामने आया था। जिसकी जांच अभी सीओ लालकुआं के पास लंबित है। लेकिन कुछ तथाकथित लोगों द्वारा जांच से पूर्व ही ब्राह्मण व संपूर्ण स्वर्ण समाज को सोशल मीडिया में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में महासभा की लालकुआं इकाई द्वारा कोतवाली में अराजक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जो न्यायोचित नहीं है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जरूरत पड़ने पर न्यायालय से संबंधित आने वाले खर्चों का निर्वहन ब्राह्मण उत्थान महासभा करेगी।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पांडे, प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोत्रिय, महानगर अध्यक्ष राकेश जोशी, नगर महामंत्री बृजेश तिवारी, नगर उपाध्यक्ष उमेश पांडे, विधानसभा अध्यक्ष विक्की पाठक, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाठक, सिद्धि सुयाल, विनीता शर्मा, सतीश खुल्बे, गौरव तिवारी, नवीन तिवारी, विनोद जोशी, कौस्तुभ चंदोला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगलों में फलों की बहार से बचेंगे वन्यजीव! हल्द्वानी में 51 फलदार पौधों और 451 आम के बीजों का अनूठा अभियान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440