लालकुआं की अनुष्का अग्रवाल ने 99.8% अंक लाकर इतिहास बनाया, बनना चाहती है एमबीबीएस डॉक्टर

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं (रिम्पी बिष्ट)। यहां के व्यवसायी मनीष अग्रवाल व एकता अग्रवाल की सुपुत्री अनुष्का अग्रवाल ने उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस में 99.8% अंक लाकर अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आपकों बता दें कि अनुष्का की बड़ी बहन ने भी इससे पूर्व कक्षा 10 में उत्तराखंड में 11 वां स्थान प्राप्त किया था। वह लालकुआं के होली ट्रिनिटी स्कूल में पढ़ती हैं। अनुष्का को पढ़ाई व किताबो में रूचि है, वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती है। उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए अपने माता पिता व गुणी गुरुजनो को श्रेय दिया। अनुष्का के अंग्रेजी में 100में से 99 नम्बर आये है जबकि अन्य सभी विषयो में 100 में से 100नम्बर आये। उसके 500 में से 499 नम्बर आये है। वह बड़े होकर एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहती है।
उनकी इस उपलब्धि में विधायक नवीन दुमका, पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, लालकुआं नगर पंचायत चेयरमैन लाल चंद्र, पूर्व चेयरमेन रामबाबू मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमन्त दिवेदी, पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालकोटि, डॉव राजकुमार सेतिया, प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, अशोक अग्रवाल व पंखुड़ियां अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बधाई व शुभकामनाये प्रदान की।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440