समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर हरिद्वार कुंभ में संतों को शिविर स्थापना को जल्द भूमि आवंटन करने की मांग की है।
पत्र में उन्होंने कहा कि संतों को शिविर स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन व अन्य सुविधाओं को प्राप्त करने में देरी हो रही है। उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुंभ में उन्हें समय पर भूमि व अन्य सुविधाएं प्राप्त हो गईं थीं। उन्होंने साधु समाज को हो रही परेशानी का निदान करने के लिए मेलाधिकारी को निर्देश देने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


