उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत, 1 घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तराकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां गंगनानी के पास एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है।

यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह सहस्त्रधारा (देहरादून) से खरसाली (उत्तरकाशी) की ओर उड़ान भर रहा था, लेकिन बीच रास्ते में गंगनानी क्षेत्र के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, आपदा प्रबंधन टीम, 108 एंबुलेंस, तहसील प्रशासन और अन्य राहत-बचाव इकाइयां घटनास्थल की ओर रवाना हुईं। बताया गया है कि हेलीकॉप्टर करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा, जहां से राहत टीमों ने शवों और घायल को निकाला।

मृतकों में शामिल हैं:
-कला सोनी (61), मुंबई
-विजया रेड्डी (57), मुंबई
-रुचि अग्रवाल (56), मुंबई
-राधा अग्रवाल (79), उत्तर प्रदेश
-वेदवती कुमारी (48), आंध्र प्रदेश
-रॉबिन सिंह (60), गुजरात – पायलट
घायल यात्री:
मस्तू भास्कर (51), आंध्र प्रदेश

यह भी पढ़ें -   24 घंटे का खतरा! 21 राज्यों में मौसम का कहर, 80KM/H की रफ्तार से आएगा तूफानी अंधड़, IMD का बड़ा अलर्ट

घायल को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाने हेतु हेलीकॉप्टर भेजा गया है। इस हादसे की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम स्थित हैं, जहां चारधाम यात्रा के चलते भारी आवाजाही चल रही है। खराब मौसम के कारण भी यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और घायलों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440