समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क हादसे में काल का ग्रास बने एक ही परिवार के चार लोगों को गमगीन माहौल में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। जनाजे में शामिल लोगों में जिलाधिकारी के न पहुंचने पर भी आक्रोश देखा गया। इस पर उन्होंने नारेबाजी भी की और अधिकारियों से तीखी झड़प भी हुई। शोक में क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद रही।परिवार के साथ सितारगंज से लौट रहे इंदिरा नगर ठोकर निवासी टाइल्स ठेकेदार शाहिद रजा ;35द्ध की कार शनिवार देर रात हल्दूचौड़ स्थित इंडियन ऑयल प्लांट के पास ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में शाहिद रजा समेत उनके बेटे गॉजी ;3द्धए भतीजे अरसुल ;18द्धए आसमां ;21द्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि शाहिद की पत्नी शाजिया और भाई राशिद घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि कार को काटकर शवों व घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से क्षेत्र शोक में डूब गया। इधर रविवार की प्रातः जब चारों मृतकों के शव घर पहुंचे तो मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। शोक में अधिकांश दुकानदारों ने रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी विवेक रायए तहसीलदारए पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी पहुंचे और परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया। इस बीच जिलाधिकारी के न आने से लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। वह अधिकारियों के वापस जाने को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सीओ भूपेंद्र धौनी के साथ सपा प्रमुख महासचिव शुएब सिद्दीकी की तीखी झड़प हो गई। उनका कहना था कि घटना के 15 घण्टे बीत जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मात्र औपचारिकता करने के लिए यहां आये हैं। इस दौरान सपा प्रदेश प्रमुख शुऐब सिद्दीकी ने कहा कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी जिले के जिलाधिकारी ने मौके पर आना तो दूर घटना के बारे में जानकारी तक जुटाना मुनासिब नहीं समझा। इतना ही नहीं शहर का प्रथम व्यक्ति होने के बावजूद मेयर भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे की सूचना के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर काफी विलंब से पहुुंची। दोपहर जनाजे की नमाज गफ्फारी मस्जिद में अता की गई। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिसके चलते जनाजा बरेली रोड से होकर कब्रिस्तान पहुंचे। इस दौरान बरेली रोड में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को यातायात डाईवर्ट करना पड़ा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












