समाचार सच, देहरादून। भारत की प्रमुख एक्सप्रेसलॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता ब्लू डार्ट, ड्यूश पोस्टडीएचएल ग्रुप (डीपीडीएचएल) के अंग, ने अपना पहला कंज्यूमर एप्प श्माय ब्लू डार्ट एप्प’ लॉन्च किया है। ब्लूडार्ट हमेशा से ही तकनीक पर फोकस करने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक रही है। ब्लूडार्ट ने विशिष्ट समाधानों को मुहैया कराने के लिए नवाचार और ग्राहक केंद्रीयता में बाजार अग्रणी के तौर पर अपनी विशेषज्ञताका लाभ उठाते हुए यह एप्प डिजाइन किया है। यह ‘‘ऑन-द-गो ग्राहकों के लिए एक वन स्टाप शॉप के तौरपर काम करेगा। श्माय ब्लू डार्ट एप्प’ फिलहाल गूगल प्लेऔर एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है।
वर्ष 1983 में अपनी स्थापना के बाद से, ब्लू डार्ट नेभारत में अग्रणी लॉजिस्टिक्स कंपनी के रूप में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसका श्रेय ब्रांड की 37 वर्षों की दमदार विरासत को जाता है, जोकि अथक ग्राहक केंद्रित सेवा और निरंतर नवाचार को लेकर इसकी प्रतिबद्धता से विकसित हुई है। एप्प की पेशकश ब्लू डार्टकी एक और उपलब्धि है और कारोबार संबंधी व्यवहार में डिजिटल इनोवेशन लाने के लिए इसके सतत प्रयासोंका प्रतीक है। यह एप्प लॉजिस्टिक्स और एविएशन उद्योग में लगातार अग्रणी बने रहने के इसके सफर की एक बानगी है।
इस एप्प के लॉन्च पर ब्लू डार्ट के सीआईओ, मनोज माधवन ने कहा, टेक्नोलॉजी में बाजार अग्रणी होने के नाते, ब्लू डार्ट ने ग्राहकों के अनुभव को हमेशा बेहतर किया है। यही नहीं, हम देशभर में हमेशा समय पर एवंबिना किसी परेशानी के डिलीवरीज पहुंचाते हैं। ‘माय ब्लूडार्ट एप्प’ हमारी प्रतिबद्धता पर दोबारा जोर देता है और हमारे मूल्य प्रस्ताव को मजबूत करता है। हमारा यूजर-फ्रेंडली, सुरक्षित एवं भरोसेमंद मोबाइल ऐप्लीकेशन अबग्राहकों को उनके शिपमेंट पर नजर रखने, नजदीकी ब्लूडार्ट स्टोर ढूंढने या कभी भी, कहीं भी महज एक बटन क्लिक कर एप्प के जरिए सबसे बेहतर कीमत के बारे में जानने में मदद करेगा। व्यापक खूबियों और इस्तेमाल में आसानी के साथ, यह एप्प हमारे ग्राहकों के लिए एक आदर्श मंच होगा जहां वे अपनी सभी लॉजिस्टिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
केतन कुलकर्णी, सीएमओ और प्रमुख बिजनेसडेवलपमेंट, ब्लू डार्ट ने कहा, ग्राहक केंद्रीयता हमेशा हमारी बुनियाद में रही है। हम ‘भारत की सबसेइनोवेटिव और सम्मानित एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी’ बने रहने के लिए सिस्टम, तकनीक और लोगों को केंद्र में रखकर किए जाने वाले अपने प्रयासों में लगातार सुधार करते रहते हैं। इसी कड़ी में श्माय ब्लूडार्ट एप्प ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए तकनीक के उपयोग की दिशा में आगे का कदम है। ब्लूडार्ट व्यवसाय के सभी परीक्षा के दौर से सफलतापूर्वक निकल चुका है और इसने अपने तमाम हितधारकों के लिए संवहनीय रूप से मूल्य निर्माण किया है। खास तौर पर अपनी 37वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस माइलस्टोन को चिह्नित करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। डिजिटलीकरण के शिखरों की ओर हमने लंबा सफर तय किया है और इस दौरान आगे बढ़कर कई नए कदम उठाए हैं। डीपीडीएचएल समूह के हिस्से के रूप में ब्लूडार्ट ने अपने लिए जो स्वर्णिम मानक तय किए हैं, यह उसका भी प्रमाण है। इसके लिए ब्लू डार्ट ने खुद को समूह की श्रण नीति 2025 – डिजिटल दुनिया में उत्कृष्टता प्रदान करना के अनुरूप बनाया है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों द्वारा एप्प का स्वागत किया जाएगा और वे इस बेजोड़ अनुभव की सराहना करेंगे।
यह एप्लिकेशन ग्राहकों को इन 5 विकल्पों के जरिए लॉजिस्टिक्स संबंधी अपनी सभी जरूरतों का प्रबंधन करने की सुविधा देता है। ये विकल्प सरल होने के साथ ही असरदार भी हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












