नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश की बजट पर प्रतिक्रिया: निराशाजनक, महंगाई को बढ़ाने वाला बजट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने केंद्र सरकार के सोमवार को पारित बजट को निराशाजनक बताया है। कहा कि यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला है। नेता प्रतिपक्ष ने यहां कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पारित किया है, उसमें आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई है। यह बजट उद्योगपतियों के हित में जारी किया गया है। इस बजट में आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगाया गया है। जिससे महंगाई बढ़ाने का काम किया गया है। कहा कि बजट में जहां मध्यम वर्गीय लोगों को कोई राहत नहीं पहुंचाई गई है। वहीं लंबे समय से इनकम टैक्स भरने में राहत की बाट जोह रहे सरकारी कर्मियों को भी निराश किया गया है। सिर्फ 75 साल से ऊपर के लोगों को इनकम टैक्स भरने में छूट दी गई है। साथ ही इस बजट में रोजगार का भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि यह बजट हर तरह से निराशाजनक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440