नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा का आरोप : उत्तराखण्ड में संक्रमितों को नहीं मिल पा रहा है बेहतर ईलाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (अजय चौहान)। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लचर स्वास्थ्य सुविधाओं पर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने चिंता जताई है। आरोप लगाया कि सरकार ने अस्पतालों में सुविधाएं देने की जहमत नहीं उठाई है। जिसके चलते संक्रमितों को बेहतर ईलाज नहीं मिल रहा है।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने इस बात पर सबसे अधिक चिंता जताई है कि अस्पतालों में ईलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। आम जनता कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पीड़ित व भयभीत है। ऐसे में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। अस्पतालों में न तो बेड उपलब्ध हैं और न ही वेंटीलेटर की ही व्यवस्था है। लोग मारे-मारे घूम रहे हैं। सरकार पूरी तरह विफल साबित रही है। उन्होंने कहा कि मध्यवर्ती चुनावों में सरकार ने तरह-तरह के प्रलोभन दिए। लेकिन सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोई भी काम नहीं कर पाई है। कहा कि कोरोना संक्रमण के साथ-साथ इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। साथ ही अस्पतालों में जगह की कमी है। सरकार ने किसी भी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोई तैयारी नहीं की है। उन्होंने सरकार से अस्पतालों में समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। ऐसा न होने की दशा में उन्होंने सरकार से इस्तीफा देने के लिए भी कहा है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी मास्क व सामाजिक दूरी के साथ ही अन्य नियमों के अनुपालन की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें -   रुड़की की बेटी काजल सैनी बनीं एसडीएम, गांव से प्रशासनिक सेवा तक का सफर बना मिसाल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440