समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच ऑक्सीजन की कमी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता की है। सीएम ने उन्हें ऑक्सीजन की समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण करता जा रहा है। ऐसे में जीवनदान के लिए ऑक्सीजन अति आवश्यक है। उन्हें कई निजी अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है। जिसके चलते मरीजों को उपचार देने में कठिनाईयां आ रही हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से दूरभाष पर वार्ता की। वार्ता का हवाला देते हुए डॉ हृदयेश ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ऑक्सीजन की समस्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन से जीवन बचाने में सुविधा होगी। डॉ हृदयेश ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन प्रबंधन अति आवश्यक है। प्रबंधन इस प्रकार किया जाए कि जिला कलेक्ट्रेट के पास ऑक्सीजन के सिलेंडर अतिरिक्त हों। उन्होंने नैनीताल जिले में भी करीब 400 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता जताई। साथ ही मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। लेकिन खाली सिलेंडर न होने के चलते इसका प्रबंधन नहीं हो पा रहा है। लिहाजा इस दिशा में तत्काल कदम उठाए जाएं। इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नेता प्रतिपक्ष को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















