डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने की हेमन्त टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने बुधवार को कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में चलाई जा रही गौ सेवा में पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाया। इस दौरान श्रीमती हृदयेश ने इस गौ सेवा के लिये हेमन्त टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, पंकज कश्यप व जीत सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुऐ कहा कि भूख से तड़प रही गायों को हरा चारा खिलाना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। इस दौरान डॉ0 हृदयेश ने लॉकडाउन के चलते पूरे देशभर में आवारा पशुओं को भोजन न मिलने पर भी चिंता जाहिर की। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने भूखों पशुओं को चारा की व्यवस्था में लगी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेजबुनों की पीड़ा को समझना सबसे बड़ा महान कार्य है।
इस अवसर पर श्री साहू ने नेता प्रतिपक्ष व समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पशु को भूख की वजह से दम तोड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी टीम द्वारा गायों व भूखें प्यासे पशुओं को निरन्तर चारा पानी की व्यवस्था की जा रही है, और आगे भी उनका अभियान जारी रहेगा।
इस मौके पर साहिल राज, हैप्पी माहेश्वरी, अभिषेक श्रीवास्तव, अंशु रॉनी, सचिन राठौर, धर्मेन्द्र कश्यप, सन्दीप भैसोड़ा, दीपक रॉनी, अंकित प्रजापति आदि पशु प्रेमी मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


