नेता प्रतिपक्ष का नीट व जेईई की परीक्षाएं स्थगित करने पर जोर

खबर शेयर करें

सरकार का परीक्षाएं कराने का निर्णय छात्रों के साथ खिलवाड़ : डॉ0 हृदयेश

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नीट व जेईई की परीक्षाएं स्थगित करने पर जोर दिया है। यहां जारी एक बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि देशभर में छात्रों के भारी विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए होने वाली नीट व जेईई की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। जब देश व प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और उत्तराखंड में भू-स्खलन से कई मार्ग अवरूद्ध हैं, ऐसे में यह निर्णय तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा है कि नीट व जेईई की परीक्षा में लाखों बच्चे प्रतिभाग करते हैं, ऐसे में परीक्षा कराने का निर्णय छात्रों के जीवन से खुला खिलवाड़ है।
डॉ हृदयेश ने कहा है कि वर्तमान में बच्चों के अभिभावक कोरोना संक्रमण से अपने बच्चों को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य गाइड लाइनों का पालन कर रहे हैं। ऐसी विपरित परिस्थिति में परीक्षा काआयोजन करने से बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश के छात्रों के हित को ध्यान में रखकर मदद के लिए उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा हेतु लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से दिन-पर-दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत छात्रों की सुरक्षा हेतु नीट व जेईई परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लेने की का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440