अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर खालसा बालिका इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशन में एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री हरीश कुमार गोयल तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल, सिविल जज (सी० डि०) श्रीमती पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर खालसा बालिका इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव द्वितीय अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी विशाल ठाकुर एवं पैरालीगल वॉलंटियर श्रीमती उमा भंडारी ने छात्राओं को बाल संरक्षण अधिनियम, पोक्सो एक्ट, पॉश एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, निशुल्क अधिवक्ता सुविधा, लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 और राह वीर योजना की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा फैसला: राज्य आंदोलनकारियों और शहीद परिवारों की पेंशन में बढ़ोतरी

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कमला शैल, शिक्षिकाएँ श्रीमती मोहिता कांडपाल, श्रीमती सरिता अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सिविल जज विशाल ठाकुर, पैरालीगल वॉलंटियर श्रीमती उमा भंडारी तथा विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440