नाले में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निकटवर्ती अमृतपुर में तेंदुए का शव नाले में पड़ा मिला है। इससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय टीम ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कारणों को जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग के अमृतपुर में रविवार को नाले में तेंदुए का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना ग्राम प्रधान डीके शर्मा ने वन विभाग को दी तो अधिकारी मौके पर पहुंच गये। मौका मुआयना करने के बाद वन क्षेत्राधिकारी मनोरा रेंज भूपाल सिंह मेहता व फॉरेस्टर आनंद लाल ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्घ्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि तेंदुए की मौत गोली लगने से हुई है। तेंदुए की मौत से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रेंजर भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए के मरने का सही कारण पता चल सकेगा। कहा कि मौत का कारण आपसी संघर्ष भी हो सकता है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -   एक बेटी के सिर से उठ गया पिता का साया: खाई में गिरे दंत चिकित्सक की मौत, एंबुलेंस भी रास्ते में छोड़ गई साथ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440