अपने खर्च पर होटल में इलाज करा सकेंगे कोरोना के कम गंभीर मरीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमित कम गंभीर मरीज अब अपने निजी खर्च पर होटल में भर्ती रहकर इलाज करा सकेंगे। परिजनों के अनुरोध और अस्पताल में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए डीएम ने इस व्यवस्था के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेशों के अनुपालन में राजकीय दून मेडिकल अस्पताल से एक आढ़ती परिवार के पांच सदस्यों, दो महिला डाक्टरों समेत आठ लोगों को जाखन स्थित एक होटल में शिफ्ट कर दिया गया। प्रसाशन ने जाखन स्थित एक होटल को इसके लिए अनुबंधित किया है। यहां पर डॉक्टर भी तैनात रहेंगे। होटल का एक व्यक्ति का एक दिन का कमरे का किराया 950 रुपये और तीन टाइम का खाना-नाश्ता 450 रुपये में मिलेगा। इस तरह से पूरे दिन का खर्च 1400 रुपए आएगा। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि उन ही मरीजों को होटल भेजा जाएगा, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं होंगे। न ही उन्हें तीन दिन से बुखार आया हो। यह एक तरह से पेड कोविड केयर सेंटर की तरह काम करेगा।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440