श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर मंदिरों में किए दीप प्रज्जवलित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर गुरुदेव फाउंडेशन की संचालिका हर्षिता शर्मा तथा नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा संरक्षक नितिशा शर्मा के द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, आंवलेश्वर मंदिर तथा पटेल चौक, भैरव मंदिर मे जाकर दीप प्रज्वलित किये तथा सभी से अपने घर पर दीपावली पर्व जैसा माहौल तथा राम मंदिर शिलान्यास के अवसर को उत्साहपूर्वक मनाये।

इस अवसर पर गुरूदेव फाउंडेशन की संचालिका हर्षिता शर्मा, मोनिका शर्मा, नितिशा शर्मा, महिमा अरोरा, सुशीला बगडवाल, प्रीति शर्मा, पूजा, प्राची गुप्ता, विवेक गुप्ता, मीना अरोरा, रश्मि महेश्वरी,ज्योति, नेहा कंसल, जिया गोयल, रागिनी, निशा गुप्ता, हर्षित, स्वास्तिक द्वारा अपने – अपने घर में दीपावली मनाने के साथ – साथ शहर के प्रमुख मंदिरों में दीप जलाकर प्रसाद वितरण करवाया। कोरोना के चलते सोशल डिस्टन्सिंग को देखते हुए सभी कार्य किये गये। वहीं संचालिका हर्षिता शर्मा के द्वारा नोएडा के मंदिरों में भी इसी प्रकार के आयोजन किया गये। हल्द्वानी में नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा के तत्ववाधान मंे कार्यक्रम हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सावन की चतुर्दशी पर बने शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440