नैनीताल में इस दिन बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें और बार, डीएम की घोषणा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल में 15 सितम्बर को प्रातः 11 से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें, बार, क्लब-होटल बार पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   10 हजार के इनामी लूट आरोपी को पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि माँ नंदा सुनंदा महोत्सव 2024 को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए शोभा यात्रा (डोला) की तिथि 15 सितंबर 2024 (रविवार) को नैनीताल नगर की सभी देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें, क्लब बार, होटल बार और रेस्टोरेंट बार सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सड़क हादसों का काला दिन : चार दुर्घटनाओं में 9 की मौत, कांग्रेस नेता समेत कई लोगों ने गंवाई जान

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440