बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने की कोशिश का आरोप, हंगामे के बाद युवक पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक युवती द्वारा पड़ोस में रहने वाले युवक पर नहाते समय मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश का आरोप लगाए जाने के बाद इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 28 जून को युवती अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले एक युवक पर मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने की कोशिश करने का आरोप है। युवती की नजर युवक पर पड़ते ही उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें -   20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, भुगतान के नाम पर वसूली का खेल बेनकाब

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। युवती ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें -   थराली में प्रसूता की मौत पर उठे सवाल, पांच घंटे बाद रेफर करने का आरोप, परिजनों में रोष

कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा को सौंपी गई है।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440